बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चलो कार्यकर्ताओं के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में संजयनगर, सैनिक कालोनी, सीबीगंज खलीलपुर रोड, पीर बहोड़ा, सनसिटि में जनता से घर घर जाकर सपा सरकार में किये गये कार्यो को बताया और जनता से वर्तमान समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनता को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि जनता को अच्छे दिन दिखाने का वादा कर भाजपा नेता अपने अच्छे दिन ले आये और जनता के खून पसीने की कमाई पर नोटबन्दी और टैक्स के नाम पर लूटने का काम कर रहे है। जनता अब सपा सरकार में हुए कार्यो को याद कर रही। एक बार फिर अखिलेश यादव को ओर उम्मीद से देख रही है। जनता आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव गौरव सक्सेना, उपाध्यक्ष शमीम अहमद, शेर सिंह गंगवार, हैदर अली, कलीमुद्दीन, क्षितिज यादव, अशफाक गाजी, गोविंद सैनी, पार्षद नरेश पटेल, पार्षद बाबू खान, युसुफ खान, मोहम्मद शाहिद, हाजी अजीज अहमद, मनोज गंगवार, शंकर लाल गंगवार, आरिफ अल्वी, प्रेम गुप्ता, जागन लाल प्रजापति आदि थे।।
बरेली से कपिल यादव