बरेली। उत्तर प्रदेश मे चुनावी बिगुल बजने से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने जिला संगठन का विस्तार किया। जिसमें 13 जिला सचिव और दो कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जिनका स्वागत और अभिनंदन सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। इसके अलावा समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार मे राष्टीय सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कहा कि 2022 में भारी जन समर्थन के साथ समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर हेमंत सिंह लोधी, अखिलेश पटेल, ओमपाल यादव, काजी ओवैस, राजपाल सिंह यादव, तनवीर कादरी, गुरजीत सिंह धीमन, राहुल कश्यप, संजीव यादव, ओमपाल प्रजापति, हरि सिंह वरदान, जितेंद्र मुंडे, अहमद जान छोटू को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोकर्ण यादव, मो.आसिफ, राहुल यादव, अफसर खान को बनाया गया। छात्र सभा में राष्ट्रीय सचिव के रूप में जैनब फातिमा, जोगिंदर सिंह, अरविंद यादव, बब्बू गद्दी व कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल को बनाया गया। इस मौके पर महासचिव सत्येंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू यादव, जिला सचिव गौरव जायसवाल, कमल साहू ने स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव