फरीदपुर, बरेली। विधानसभा फरीदपुर में आम आदमी पार्टी की शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। आप के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद की अध्यक्षता में सर्व सहमति से वहीद अंसारी को फरीदपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अंसारी ने कहा कि वह पार्टी के संगठन को शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाकर बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेते हैं। वह पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के पदों पर भी प्रत्याशियों को उतारेगी और 2022 में आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में बसपा सपा कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल अपनी लोकप्रियता को खो चुके हैं। प्रदेश में विपक्ष खत्म हो चुका है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिनो दिन बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के प्रति विकास की राजनीति को बदलने की लहर चल रही है। जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर पीपी सिंह यादव, उपाध्यक्ष वैभव सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिंह, फरीदपुर ब्लॉक प्रभारी हरिओम राजपूत, यासीन अंसारी, डॉ फखरुद्दीन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव