सहारनपुर/ नागल – पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और आदित्यनाथ योगी के कुशल निर्देशन में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है, प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, अपराधी अपराध करने से घबरा रहे हैं।
उक्त विचार भाजपा के रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम ने पिरड में आयोजित अपने स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है, लोगों को न्याय मिल रहा है तथा किसान, मजदूर और व्यापारी खुश हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बन चुका है जिस कारण उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा तथा भाजपा एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाएगी व नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम में इनके अलावा राजकुमार चौधरी अरुण त्यागी ने भी अपने विचार रखे इस दौरान पपिन चौधरी, विनोद जंधेड़ा, मोनू शर्मा व विकास नगली आदि मौजूद रहे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी की रिपोर्ट