19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव अगरास तिराहे से 19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना फतेहगंज पश्चिमी के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मुखबिर ने अगरास तिराहे पर स्मैक तस्कर होने की सूचना बुधवार की सुबह दी थी। सूचना पर विश्वास कर दरोगा रामवीर सिंह ने मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक थैली में 19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुनीश कुमार निवासी नौगवा घाटमपुर बताया है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर के बाद उसे जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *