16 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

हमीरपुर – डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी अभियंताओं ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 16 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को लखनऊ भेजा है |ज्ञापन में प्रोन्नति, आगणन से संबंधित एवं विपरीत स्थानांतरण जैसी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई | आज के धरना प्रदर्शन में बड़ी तादाद में अभियंताओं ने भाग लिया| धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अजय कुमार कटियार ने की | धरना प्रदर्शन के संबंध में चित्रकूट धाम के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि संवर्ग के अभियंताओं की समस्याओं को लेकर कई बार प्रमुख अभियंता को ज्ञापन पत्र भेजकर समस्याओं के निराकरण करने का अनुरोध किया गया था| किंतु उनके द्वारा संवर्ग की समस्याओं की लगातार हो रही उपेक्षा के कारण प्रांतीय आवाहन पर जनपद मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है| उन्होंने कहा कि संवर्ग की समस्याओं का समाधान ना होने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा | धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 16 सूत्री मांगों के संबंध में एक ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को लखनऊ भेजा गया| डिप्लोमा इंजीनियर संघ की मांग है कि विभाग द्वारा स्थानांतरण नीति 2022 – 23 के विपरीत किए गये स्थानांतरित अवर अभियंताओं का स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाए| चयन वर्ष 2022- 23 हेतु अवर अभियंता सिविल प्राविधिक विद्युत यांत्रिक से सहायक अभियंता सिविल विद्युत यांत्रिक के पदोन्नति के संबंध में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराई जाए| ऑनलाइन आगणन तैयार करने हेतु निर्मित एस्टीमेट को प्रथमता पूर्ण सक्षम बनाया जाए| तब तक पूर्व की भांति ऑफलाइन व्यवस्था के अनुसार आगणन गठित कराया जाए | 2014 बैच के अवर अभियंता सिविल की अनंतिम जेष्ठता सूची का अंतिमीकरण तत्काल किया जाए | 2016 बैच के अवर अभियंता की जेष्ठता सूची निर्गत की जाए | डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर शासनादेश द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ अभिलंब वार्ता कर उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण कराया जाए | अन्यथा की स्थिति में संघ द्वारा 17 नवंबर से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीयकार्य बहिष्कार एवं वृहद आंदोलन से होने वाले नुकसान के लिए विभाग ही जिम्मेदार होगा | आज के धरना प्रदर्शन में आर एस गुप्ता सहायक अभियंता,राजीव कुमार अधिशासी अभियंता, महेंद्र प्रताप सिंह अधिशासी अभियंता, जीसी भास्कर, मोहम्मद तौकीर रहमानी, रमेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार द्विवेदी प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर संघ चित्रकूट धाम मंडल बांदा, श्रीलाल पूर्व मंडल अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ लखनऊ, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहायक अभियंता प्रांतीय खंड, विनीत कुमार स्वर्णकार, देवेंद्र कुमार अवर अभियंता, शैलेश कुमार मिश्रा सहायक अभियंता प्रांतीय खंड, अमित निगम जूनियर इंजीनियर, राजकुमार साहू जूनियर इंजीनियर, नंदकिशोर स्वर्णकार, जीतेंद्र कुमार निर्माण खंड 2 आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *