बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 नवंबर को जिले मे रहेंगे। शनिवार को उनके भ्रमण का कार्यक्रम लखनऊ से पार्टी कार्यालय से जारी किया गया। पूर्व सीएम एवं कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम में बताया गया है कि अखिलेश यादव 13 नवंबर की सुबह 10.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से उड़कर 11:15 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कार से अखिलेश यादव नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित विधायक बहेड़ी अताउर रहमान की बेटी की शादी मे शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे रामपुर रोड पर सीबीगंज मे भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास पर जाएंगे। 1.15 बजे थाना किला क्षेत्र मे पूर्व सदस्य विधान परिषद शायर वसीम बरेलवी के घर जाएंगे। इसके बाद डोहरा रोड पर एक बैंक्वेट हाल मे पूर्व विधायक सुल्तान बेग की बेटी की शादी मे शामिल होंगे। 2.45 बजे पीलीभीत रोड पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह के आवास जाएंगे। आशुतोष सिटी मे पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के आवास पर दोपहर बाद 3.30 बजे जाएंगे। करीब 4 बजे यहां से निकलेंगे और बरेली एयरपोर्ट जाएंगे। शाम 4.20 बजे लखनऊ के लिए उड़ जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
