बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव अग्रास मे 11 हजार वोल्टेज बिजली की लाइन का तार पोल से अचानक टूट गया। वही गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। टूट कर गिरे तार की चपेट मे 11 साल की छात्रा सोफिया आ गई। जिससे मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से घर मे कोहराम मच गया। छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचे एसआई ब्रह्मपाल सिंह के साथ पुलिस फोर्स ने ग्राम वासियों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। आपको बता दें कि गुड्डू ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। इसके साथ ही कहा कि यह लाइन 20 साल पुरानी है और इसके तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। छात्रा के पिता जाहिद हुसैन गांव में ही मेहनत मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण कर करता है। चार बच्चों मे सोफिया दूसरे नंबर की थी। पिता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कर मुआवजे की मांग की है। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगा है कि ट्रैक्टर ने ग्यारह हजार के पोल पर टक्कर मार दी थी। जिस कारण तार टूट गया। तार टूटने से बच्ची तार की चपेट मे आ गई और उसकी मौत हो गई। एसडीओ ने ट्रैक्टर वाले के खिलाफ तहरीर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
