राजस्थान/बाड़मेर- उपखंड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने गुरुवार को राजस्व ग्राम बामडला डेर, गणपति, भंवार ,रबारी और प्रजापतों की ढाणियों तक 100 वर्षों से स्थाई रूप से बारहमासी मौके पर चालू 4 किमी लंबे रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने का आदेश दिया ।
एसडीएम विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सौ सालों से रास्ते की मूलभूत समस्या को देखते हुए उन्होंने ग्राम बामडला डेर के खसरा नम्बर 785/373,786/373, 531/349,555/337 और 533 में से मौके पर सौ वर्षों से बारहमासी चालू स्थाई चार किलोमीटर लंबे रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश जारी किया।इस रास्ते के राजस्व अभिलेख में दर्ज होने से राजस्व ग्राम बामडला डेर , गणपति नगर, भंवार, रबारी और प्रजापतों की ढाणियों के ग्रामीणों सहित इन ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ते के राजस्व अभिलेख में दर्ज होने से डामर सड़क की स्वीकृति हो जाएगी ,जिससे आम जनता का आवागमन और सुलभ होगा ।
एसडीएम ने गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों के प्रतिनिधियों को इस आदेश की प्रति सौंपी। इस मौके पर हल्का पटवारी बाबूलाल चौधरी,भाजपा जिला प्रवक्ता भगवानाराम लिंबा, थानाराम , दुर्गाराम जाट, राजाराम,पनाराम भील, जगनाराम ,सुखराम देवासी,
कालूराम प्रजापत, वार्डपंच भोमाराम सियाग,चनणाराम विश्नोई सहित सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे ।
– राजस्थान से राजूचारण
