बिहार – इसको चरितार्थ कर रहा है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख।अभिभावक शंभू प्रसाद मैनेजर मियां ने बताया कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण विद्यालय का पठन-पाठन बिल्कुल समाप्त होता जा रहा है। विद्यालय खुलने का समय 9:00 बजे है। परंतु 10:00 बजे के पहले विद्यालय में शिक्षक नहीं पहुंचते हैं। तथा 2:00 बजे के बाद विद्यालय के छात्रों की छुट्टी कर दी जाती है।
कान में रुई डालकर सो रहे हैं पदाधिकारी:
प्रधानाध्यापक लाल बाबू राम के उदासीनता के कारण सहायक शिक्षकों की खूब मौज मस्ती होती हैं। पठन-पाठन पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जाता है। मध्यान भोजन में भी काफी अनियमितता पाई जाती है। इसकी शिकायत कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला के अधिकारियों को किया गया है। फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। 10:00 बजे मुश्किल से दो या तीन शिक्षक विद्यालय में पहुंचकर आनन-फानन में प्रार्थना कराते हैं।
बहाना बनाकर ड्यूटी टाइम में घर का काम निपटाते हैं शिक्षक:
गौरतलब है कि मंगलवार के दिन विद्यालय में 10:00 बजे तक सहायक शिक्षक बृजकिशोर राम तथा शिक्षिका आशा कुमारी हीं पहुंचे थे। आनन-फानन में अभिभावकों को देखकर प्रार्थना शुरू करा दिए। 10:25 पर सहायक शिक्षक गेना लाल शर्मा विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 7 शिक्षक हैं। जिसमें 2 शिक्षक प्रशिक्षण में है। प्रधानाध्यापक लाल बाबू राम आज छुट्टी पर विद्यालय काम से हैं। जबकि अभिभावकों ने बताया कि सभी बहाना बनाकर घर का काम निपटाने में लगे रहते। कभी भी सभी शिक्षकों से विद्यालय में मुलाकात नही होती है।
प्रभारी ने बच्चों के सर फोड़ा झूठ ठीकरा:
इस संबंध में विद्यालय प्रभारी शिक्षक बृजकिशोर राम ने बताया कि 10:00 बजे के पहले तक विद्यालय में बच्चे उपस्थित नहीं होते हैं। इसलिए आज 10:00 बजे प्रार्थना शुरू कराया गया है। जबकि हमारी पड़ताल में बच्चे 9:00 बजे से ही स्कूल प्रांगण में पहुंचना शुरू कर दिए थे।
छुट्टी पर हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, भगवान भरोसे चल रहा है स्कूल:
वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका है। बीआरसी कर्मी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी छुट्टी पर है।
– राजू शर्मा की रिपोर्ट