10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कस्बे से एक युवक स्मैक खरीद कर ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे रहपुरा अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर पूंछतांछ की तो उसने अपना नाम जाबिद अली पुत्र जुल्फिकार अली निवासी मोहल्ला गढ़ी वार्ड नंबर 5 कस्बा व थाना शीशगढ़ बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *