10वीं मे मेधा और अवनेशा व 12वीं मे नंदिनी सक्सेना जिला मे प्रथम

बरेली। जनपद मे सीबीएसई के 14495 छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की मेधा सिंह और एसआर इंटरनेशनल स्कूल की अवनेशा वैश्य 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टापर रही।जीआरएम स्कूल की छात्रा नंदिनी सक्सेना 12वीं मे 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। नंदिनी की सफलता पर खुशी का माहौल है। 10वीं के एसआर इंटर नेशनल के अन्वेषा वशिष्ठ ने 99.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिला टॉपर बने। डीपीएस की छात्रा मेधा सिंह ने 99.2 प्रतिशत, जीआरएम की जाह्नवी भल्ला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की दिशा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर प्रीयांश खरे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सृष्टि गुर्जर 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल के आरुष जौहरी ने कंप्यूटर में और महक मेहरोत्रा ने इकोनॉमिक्स में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए है। बहेड़ी के गाडविन पब्लिक स्कूल के हार्दिक ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। जनपद मे सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 81 स्कूल हैं , जिनमें से 21 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा कराई गई थी। इन केंद्रों पर 14495 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 7628 और 12वीं के 6867 परीक्षार्थी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *