बरेली- होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. अरूण कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
अपने संबोधन में मंत्री अरूण कुमार ने कहा कि होली केवल रंग का त्योहार नहीं, बल्कि मित्रवत प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि महोत्सव में पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राकृतिक निर्माण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई जाए। इसी के साथ मंत्री जी ने एसआईआर की चल रही प्रक्रिया मे जोर शोर से कार्यकताओ को जुट जाने को कहा और वोट के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कूमार सक्सेना एडवोकेट , पूर्व महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा,राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय जी ने व साईनाथ मंडल अध्यक्ष व्रजेश प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे।मंच का संचालन प्रवेश वर्मा ने किया।समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे से फूलो की होली खेली गई।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओ का वन एव पर्यावरण मंत्री ने सम्मान किया।
कार्यक्रम मे पूर्व पार्षद उदित सक्सेना,प्रदीप सक्सेना,अमित सक्सेना ,वार्ड 46 के पार्षद रामपाल गंगवार जी,अनिल मौर्य,नरेन्द्र कुमार आर्या,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सहित सभी मंडलो के सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुए।
