बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान मे बिहारीपुर कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें होली के गीत-संगीत के साथ नवनिर्वाचित विधायक डा. अरुण कुमार का नागरिक अभिनंदन बड़े धूम-धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ.अरुण कुमार, डा. सुरेश रस्तोगी, डा. अतुल वर्मा और सुरेन्द्र रतन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। गणेश वन्दना मधु वर्मा ने की। वन्दे मातरम् और क्लब का आवाहन गीत शकुन सक्सेना ने किया। मानव दर्पण के होली विशेषांक का विमोचन किया गया। तत्पश्चात होली के गीतों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे किरन सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, मीरा मोहन, एएस अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, मोहित कुमार ने भी गीतों की सुन्दर एवं मोहक प्रस्तुति दी। क्लब के संरक्षक डॉ. अरुण कुमार को तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर उनका मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने अभिनंदन किया।सम्मान स्वरूप पगड़ी, हार, शाल और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, महासचिव अभय सिह भटनागर ने प्रदान किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।।
बरेली से कपिल यादव