होली मिलन समारोह मे घोड़े पर सवार होकर पहुंचे भाजपा नेता, लोक गीतों पर जमकर थिरके

बरेली। जनपद के आंवला क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने आवास पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। इसके बाद पूर्व सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने घुड़सवारी कर लोगों के साथ फूलों की होली खेली। होली के लोक गीतों पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने जमकर डांस किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि देश के सभी पर्व अपने आप में अनोखे हैं। होली का पर्व रंगों के साथ उत्साह का पर्व है। जिसका आनंद लिया। होली मिलन के कार्यक्रम में क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से बड़ी तादाद मे लोग पहुंचे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पुष्प वर्षा कर कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी एकता और प्रेम का संदेश देता है। आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि होली पर्व विभिन्न वर्गों जाति के लोगों का फूलों का गुलदस्ता है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों के दौरान किए जाने वाले विशेष प्रबंधों की प्रशंसा की। कार्यक्रम मे होली के गीतों पर थिरकते हुए भाजपा नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी बल्कि उन पर होली का रंग भी खूब चढ़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *