होली पर शांति व्यवस्था में ड्यूटी लगाने पर भड़के शिक्षामित्र, नही करने का किया ऐलान 

बरेली। जिले मे प्रशासन ने एक ऐसा अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। जिसमे जिले के क्यारा विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षामित्रों की ड्यूटी होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने मे लगाई है। इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों मे हड़कंप मचा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इनमें महिला शिक्षामित्र भी शामिल है। खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा मनोज राम ने शिक्षामित्रों की ड्यूटी प्रशासन के आदेश के अनुपालन मे लगाए जाने के निर्देश जारी किए है। आदेश मे कहा गया है कि 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक सभी शिक्षामित्र कानून व्यवस्था बनाए रखने मे अपनी ड्यूटी देंगे। इस अजीबोगरीब आदेश को शिक्षामित्र समझ नही पा रहे है क्योंकि अब से पहले कानून व्यवस्था कायम करने के मामले मे उनकी कभी ड्यूटी नही लगी थी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ऐसे आदेश का विरोध करता है और ऐसी ड्यूटी न करने का एलान करता है। संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को आपसी रंजिश का शिकार न बनाया जाए। प्रशासन किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी शांति व्यवस्था बनाए रखने मे लगाई जाए और शिक्षामित्र ऐसी ड्यूटी नही करेंगे। वही जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि शिक्षामित्रो की सुरक्षा की गारंटी विभाग नही लेता है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि महिला शिक्षामित्रों की भी ड्यूटी करने का फरमान जारी कर दिया गया है। संगठन ऐसी ड्यूटी नही करने का ऐलान करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *