हिस्ट्रीशीटर गुलाटी फरार, साथी एजेंटो ने लिखाए पांच ठगी के मुकदमें

बरेली। हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी एजेंट्स के जरिये निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार हो गया। गुलाटी के साथ ही इन एजेंट्स ने भी कमीशन के जरिये अच्छी कमाई की। मगर गुलाटी के फरार होने के बाद निवेशकों ने घेराबंदी कर इन पर मुकदमे दर्ज कराए तो पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए ये खुद को भी ठगी का शिकार बताने लगे है। ऐसे ही पांच एजेंट्स ने कोर्ट के आदेश पर थाना बारादरी मे कन्हैया गुलाटी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज कराए है। कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी ने कई कंपनियों का जाल बिछाकर लोगों को निवेश के जरिये मोटे मुनाफे के सपने दिखाए। लोगों को झांसे मे लेने के लिए एजेंट्स का जाल बिछाया। लुभावने वादे करके लोगों की मेहनत की कमाई कैनविज में निवेश कराने का टारगेट देकर मैदान में उतार दिया। इन्हीं एजेंट्स के जरिये कई प्रदेशों मे हजारों लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया और फरार हो गया। इसको लेकर यूपी, बिहार और झारखंड मे करीब 65 मुकदमे दर्ज हो चुके है। जिनमें तमाम ए‌जेंटस को भी नामजद किया गया है। खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए ऐसे ही पांच ए‌जेंट कलीम अहमद, जुबैर, प्रमोद सिंह परिहार, योगेंद्र कुमार और मोहन मौर्य ने पांच मुकदमे दर्ज कराए है। केस 1: स्वालेनगर मे रहने वाले मोहन मौर्य ने कन्हैया गुलाटी, जगतपाल मौर्य, पुष्पेंद्र उर्फ सोनू चंद्रा और नरेश मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। मोहन ने इन लोगों पर उनके और उनके एक रिश्तेदार के 24 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसने लोन पर कार दिलाने का भी आरोप लगाया है। केस 2: वीरसावरकर नगर के योगेंद्र कुमार ने 2 2 कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटे गोपाल गुलाटी पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि उससे 26 लाख रुपये की ठगी की गई है। उसके जैसे ही 769 अन्य लोगों से 25 करोड़ 88 लाख 79 हजार 842 रुपये की ठगी हुई है। केस 3: मुरादाबाद मे ठाकुरद्वारा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कलीम अहमद ने कन्हैया गुलाटी पर निपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके समेत 59 लोगों से करीब ढाई करोड़ की ठगी की गई है, जिसमे 17.75 लाख उसकी रकम है। केस 4: रामपुर मे अजीमनगर के गांव इमरता निवासी जुबेर ने भी कन्हैया गुलाटी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मुनाफे का झांसा उससे दो लाख की ठगी की है। उसके जैसे ही 186 अन्य लोगों के साढ़े करोड़ रुपये लेकर आरोपी फरार हो चुके है। केस 5: यह रिपोर्ट ट्यूलिप टॉवर निवासी प्रमोद निसा परिहार ने भी कन्हैया गुलाटी पर दर्ज कराई है। प्रमोद का कहना है कि उसने 25 लाख का निवेश किया है और उसके साथ ही 12 अन्य लोगों से करीब ढाई करोड़ की ठगी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *