बरेली। रामगंगा चौबारी मेले मे एडीजी राजकुमार हिंदुस्तान स्काउट गाइड शिविर में पहुंचे। उन्होंने स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सच्ची सेवा समाज सेवा है और समाज मे उत्पन्न विसंगतियों को मिटाने के लिए शासन प्रशासन के सहयोग से दिन रात की सेवा कर रहे है। यह बधाई के पात्र है। इस अवसर पर प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना व सहायक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा ने प्रदेश संरक्षक संस्थापक जेसी पालीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया और उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही स्काउट गाइड ने शिविरों मे रह रहे सभी महिलाओं और पुरुषों को जागरूक किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नबी, जिला स्काउट कमिश्नर सुबोध अग्रवाल एवं शिविर मे नंदलाल, मानसी, आंचल, कंचन, अंजलि, दीपक, साहिल, काजल, रश्मि, सोनम आदि के द्वारा सेवाएं दी जा रही है। इस अवसर पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
