हिंदी बोलने मे हमे गर्व महसूस करना चाहिए- डॉ मीना यादव

बरेली। देश मे हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। अगर भाषाओं की बात करे तो विश्व मे लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी भाषा को बोलते है और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते है। देश मे हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। हिंदी दिवस एक बार नही बल्कि साल मे दो बार मनाया जाता है। आपको बता दे कि 14 सितंबर 1949 में देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके बाद हिंदी का महत्व बढ़ाने और इसे हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से हर साल देश भर मे 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है। इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस पर बरेली कॉलेज बरेली हिंदी विभाग की इंचार्ज डॉ मीना यादव ने बताया हमे हिंदी का ज्यादा उपयोग करना चाहिये। बेशक हम अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाएं लेकिन उन्हें हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करें। सरकार को हिंदी भाषा को आधार बना कर ही रोजगार निकालना चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी हिंदी की उपयोगिता को समझे और हिंदी की तरफ अग्रसर हो।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *