हाफिजगंज मे घर से लापता किसान का शव जंगल मे पेड़ से लटका मिला

हाफिजगंज, बरेली। जनपद मे थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक दिन पहले घर से लापता हुआ था। अब गुरुवार को उसका शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पूरा मामला हाफिजगंज के गांव बीजामऊ का है। जहां 40 वर्षीय किसान संजीव कुमार एक दिन पहले घर से गायब हो गए थे। देर रात तक नही लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह जंगल में जामुन के पेड़ से लटका शव मिला। गमछे के सहारे संजीव ने फांसी लगाई थी। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने बताया कि अक्सर शांत रहा करते थे। बीते कुछ दिनों से अवसाद में भी थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संजीव के दो लड़के है। जिसमें बड़ा लड़का संचित 10 साल और छोटा लड़का ऋषि 8 साल का है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *