हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल देकर किया सम्मानित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें टिप्स भी दिए गए। कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के सभागार मे विद्यालय प्रबंधक की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल के इस वर्ष से 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले चार छात्र छात्राओं सहित लगभग 200 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल के संरक्षक ठाकुर धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व विद्यालय के प्रबंधक रमन जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। आए हुए सभी अतिथियों ने छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल देकर सम्मानित किया। विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक द्वारा उदीयमान छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य है। ऐसा करने से छात्रों के हौसले बुलंद होते हैं। प्रबंधक रमन जायसवाल ने कहा कि वह छात्र व छात्राएं निराश न हो जो कुछ नंबरों से पीछे रह कर जनपद की टाप टेन लिस्ट मे नही आ सकते हैं उनसे अपेक्षा की जाती है वह अगली कक्षाओं में और अधिक मेहनत कर अपने कालेज जनपद का नाम रोशन करेंगे। वही यूनिक यूनिक इंटर कॉलेज के आदेश मौर्य, मुकेश कुमार, खुशबू शर्मा को संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजीव जौहरी, श्यामलाल कश्यप, दिनेश पांडे, जगदीश गंगवार ने दिया। इस अवसर पर अतिथि डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, संजय चौहान, संदीप गुप्ता, इमरान अंसारी, गणेश गोपाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राहुल यदुवंशी व आभार प्रधानाध्यापक जसवीर सिंह ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *