हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात जानवर ने मारी टक्कर , हुई मौत

*परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को लेकर अपने घर लौटे।

मुज़फ्फरनगर-जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक युवक हाइवे पार कर रहा था कि अचानक किसी अज्ञात जानवर ने युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, तो वही सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के युवक के शव को लेकर अपने घर लौट गए

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे 58 थाना नई मंडी क्षेत्र के जोली रोड बाईपास का है जहां गांव कूकड़ा निवासी फर्जुरहमान पुत्र शमीम अहमद पैदल ही हाइवे पार कर रहा था कि किसी अज्ञात जानवर ने हाइवे पार करते वक्त उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर हाइवे पर ही गिर पड़ा ।

उधर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने किसी तरह 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर शव मोर्चरी पर रखवा पुलिस और उसके परिजनों को सूचना कर दी।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन आनन फानन में ही जिला अस्पताल पहुंच गए जहां परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले जाने की पुलिस से गुहार लगाई।जिसके बाद आपसी सहमति के चलते परिजन मृतक के शव को लेकर अपने घर लौट गए और देर शाम मृतक को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया बताया जा रहा है की युवक दिव्यांग था तथा उसकी चार पुत्रियां भी हैं ।।
रिपोर्ट भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *