बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ मे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे कुंडल छीनने, बाइक व फोन लूट की घटनाओं का करना स्वीकार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह शुक्रवार रात पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेटा से झुमका तिराहे की तरफ हाईवे पर दो बदमाश बाइक से जा रहे है। जिनके पास अवैध हथियार भी है। संदिग्ध बाइक सवारों को आता देख पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया। इस पर एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अवधेश सिंह और विष्णु कश्यप है। अवधेश के पैर मे गोली लगी है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस, चाकू व लूट की बाइक और नकदी बरामद हुई है। सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने छिनैती व लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपियों का एक साथी महेंद्र सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बदमाशों ने बताया कि पिछले दिनों हाइवे पर औंध पेट्रोल पंप के पास से बाइक लूट और ट्यूलिया अंडरपास के ऊपर बाइक सवार महिला से कुंडल लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, एक तंमचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, 43 सौ रुपये बरामद किए है।।
बरेली से कपिल यादव