बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली मे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल को अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के सुबह योगेंद्र व उसके चाचा हुकुमचंद निवासी हमीरपुर अपनी ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी लेकर रामपुर जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर ठिरिया खेतल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक उनकी लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर रॉन्ग साइड पर चला गया। ट्रैक्टर पर बैठे हुकुमचंद गिरकर चोटिल हो गए। गनीमत रही कि सामने से कोई वाहन नही आ रहा था और ट्राली रोड पर नही पलटी। नही तो बड़ा हादसा हो जाता। ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हे घायल हुकुमचंद को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेज दिया। एनएचआई की क्रेन ने ट्रैक्टर ट्राली को रोड से हटाकर साइड किया। ट्रक मे गत्ता भरा हुआ था। दोपहर मे ट्रक मालिक और ट्रैक्टर मालिक के बीच समझौता हो गया।।
बरेली से कपिल यादव
