हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से 15 बकरियों की मौत एक बकरा बुरी तरह झुलसा

रामपुर – शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मड़ैयान बदे मे हाई टैशन बिजली का तार टूटकर गिरने से 15 बकरीयो की मौत बकरा झुलसा इनसानो की जाँन बची शाहबाद तहसील क्षेत्र के गॉवं मडैयॉन बदे निवासी बुद्धू पुत्र जुम्मा अपनी बकरियों एव बकरो को चराने के लिए गांव के जंगल में जा रहा था। जैसे ही वह गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी स्थित एक ट्यूबवेल पर पहूँचा तब ट्यूबबेल की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक गिर गया तार गिर जाने से चार बकरी, दो बकरी के बच्चे,व 9 बकरों की मौके पर मौत हो गई एक बकरा पूरी तरह जलकर झुलस गया बुद्धू ने भागकर अपनी जॉन बचाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों को दी मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी लेखपाल राजकुमार सागर ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
उधर विद्युत विभाग के जेई ओम प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें इस घटना की सूचना मिल गई है उन्होंने भी नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है
किसान बुद्धू का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि इस हादसे में बुद्धू को लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है क्योंकि सभी बकरी और बकरे ईद उल अजहा के मौके पर बेचे जानी थे
यह तो शुक्र रहा कि हादसे में बुद्धू की जान बच गई नहीं तो कई इंसानी जाने भी जा सकती थी।

संवाददाता अदनान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *