हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, शाम को शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

बरेली। हवाओ से ठंड का असर और बढ़ता जा रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिन मे हल्की धूप के बाद शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि तापमान में अधिक बदलाव नही होगा। उसके बाद मौसम मे ठंड का असर बढ़ सकता है। सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। एक दिन पहले कोहरे का असर अधिक रहा लेकिन सोमवार को इसमें कमी आ गई। धूप से दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। शाम होने के साथ कोहरा छाने लगा और तापमान में तेजी से गिरावट हुई। ठंड के बढ़ते असर के बीच लोग दिन में भी स्वेटर और जैकेट पहन रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार कंबल, शाल भी ओढ़ रहे है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वही रात में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 4-5 दिन मे तापमान में विशेष अंतर नही आएगा। उसके बाद मौसम मे बदलाव होने के साथ ही ठंड का असर बढ़ सकता है। वही जिला अस्पताल के एडीएसआईसी और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एम अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम की आशंका अधिक होती है। तापमान में तेजी से बदलाव होता है और शरीर उससे सामंजस्य नहीं बैठा पाता। इस समय बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। ठंडा मौसम उनको बीमार बना सकता है। खासकर सुबह-शाम पड़ रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *