हर-हर महादेव से गूंजी नाथ नगरी, धोपा मंदिर मे हुआ रुद्राभिषेक

बरेली। श्रावण माह आने में महज तीन दिन बचे है। श्रावण माह मे भगवान भोलेनाथ की भक्ति का उल्लास दिखने लगा है। सोमवार को हर-हर महादेव से नाथ नगरी गूंज उठी। आस्था से लबरेज भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली। बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर मे विधिविधान से रुद्राभिषेक किया। बाबा अमरनाथ मे दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की रक्षा की कामना की। यात्रा का संचालन अनूप अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, तीरथराम और पंकज ने किया। इस आयोजन में ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, मुकेश पांडेय समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *