हर बार हटाया मगर हटा नही सके संडे का बाजार, नगर निगम के अधिकारी भी हारे

 बरेली। शहर मे लगने वाला रविवार का बाजार हटने का नाम नही ले रहा है। नगर निगम की टीम हर बार बाजार हटाती है। मगर अगले रविवार को दोबारा से बाजार सज जाता है। स्मार्ट सिटी मे लगने वाला यह बाजार शहर की शोभा मे कहीं न कहीं एक दाग लगा रहा है। हालात अब यह हो चुके है कि रविवार के बाजार से नगर निगम के अधिकारी भी हार चुके है। बरेली स्मार्ट सिटी बनने के बाद शहर मे लगने वाले तमाम छोटे-छोटे बाजारों को हटाना शुरू कर दिया गया। जिससे शहर की रौनक को बढ़ाया जा सके। इन बाजारों मे गुरुवार बाजार, संडे बाजार आदि शामिल रहे। इन दिनो गुरुवार बाजार पर काफी हद तक रोक है मगर रविवार बाजार है कि हटने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन की वजह से शासन ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। सभी बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों को मास्क के साथ आने जाने की हिदायत दी जा रही है। मगर फिर भी बाजारों मे लोग बिना मास्क या दूरी के घूमते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही रविवार की बाजार में भी देखने को मिल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *