हर पैर में जूता हर तन पर पूरा कपड़ा उद्देश्य से सीता रसोई ने चौबारी मेले में लगाया 35 वां शिविर

बरेली- सीता रसोई कपड़ा बैंक का एक विशाल शिविर आज चौबारी मेला राम गंगा पर गंगा स्नान के मौके पर लगाया गया संस्था के द्वारा यह 35 वा शिविर था और अब तक का सबसे विशाल शिविर है संस्था के संस्थापक सदस्य श्री प्रभात अग्रवाल एवं श्री पंकज अग्रवाल मुख्य सेवादार ने बताया सीता रसोई कपड़ा बैंक द्वारा प्रदेश में एक अनोखे प्रकार की समाज सेवा की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य हर पैर में जूता हर तन पर पूरा कपड़ा इसी उद्देश्य से आज का शिविर लगाया गया आज की विशेष बात यह रही संस्था द्वारा अपने सीनियर सेवादारों का सम्मान करते हुए शिविर का उद्घाटन श्री राकेश मथुरिया जी वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री कैलाश बंसल जी के द्वारा किया गया आप 75 वर्ष आयु के पश्चात भी बड़े उत्साह से संस्था के सेवा कार्य में भाग लेते हैं समाचार लिखे जाने तक लगभग 48000 कपड़ा बांटा जा चुका था एवं 5000 खिलौने बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान के अतिरिक्त लगभग 600 जोड़ी जूते भी बांटे जा चुके है संस्था लगभग 53000 कपड़ा इस शिविर के लिए ले गई थी उम्मीद है कि पूरा सामान बांट दिया जाएगा संस्था के सेवादार श्री विजय बाटला एवं रमेश चंद्र अग्रवाल जी ने बताया 15 दिन से हमारे सेवादार लगातार सामान तैयार कर रहे थे लोगों से अपील कर रहे थे अधिक से अधिक सामान सीता रसोई को दें जिससे वह शिविर में जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु बांट सकें बरेली के दानदाताओं ने संस्था पर विश्वास जताते हुए 30,000 नया पुराना कपड़ा सीता रसोई को दिया सीता रसोई की संस्थापक सदस्य श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल जी ने दरिया कंबल तथा बहुत सा अन्य कपड़ा जानवरों के अस्पताल एवं गौशाला में सीता रसोई की ओर से ठंड से बचाने के लिए दिया गया आपने बताया की सीता रसोई बहुत ही भाग्यशाली है जिसमें इतनी संख्या में लोग तन मन धन से सेवा करते हैं आपने कहा कि श्री अमित जी एवं श्री सौरभ ढींगरा जी की मेहनत के बिना यह शिविर सफल नहीं हो पाता आप ने अत्यधिक मेहनत इस शिविर के लिए की है मीडिया प्रभारी सेवादार श्री हर्ष अग्रवाल ने बताया इस प्रकार की सेवा उत्तर प्रदेश में कहीं भी नहीं चलती है हमारी संस्था लोगों के घरों से सामान कपड़े बर्तन फर्नीचर एवं अन्य जरूरत का सामान जो लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं वह प्राप्त करके इस्तेमाल योग्य करवा कर जरूरतमंद तथा निर्धन लोगों में बांट देती है आज के शिविर सहित पिछले 2 वर्षों में संस्था द्वारा 200000 कपड़ा बांटा जा चुका है तथा असीमित संख्या में खिलौने बर्तन जूते चप्पल फर्नीचर तथा अन्य सामान बांटा जा चुका है संस्था के पास अभी भी लगभग 50000 कपड़ा है वह प्रतिमाह एक शिविर लगाकर बांटने की योजना बना रही है शिविर में लगभग 80 सेवादारों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख श्री सुभाष अग्रवाल श्री नरेश भाटिया संजीव सक्सेना ओपी मेहरोत्रा विशाल जी अनुराग मेहरोत्रा राजेश अग्रवाल लव बग्गा गुप्ता जी लाल फाटक श्री देवेंद्र अग्रवाल इत्यादि मैं अन्य सेवादारों के साथ शिविर को सुचारू रूप से चलाने में मदद की।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *