हर कार्यकर्ता 50-50 सदस्य बनाएं- भूपेंद्र चौधरी

बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कस्बे के बालाजीपुरम मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के फार्म हाउस पर आयोजित हुए सदस्यता अभियान मे बोले कार्यकर्ताओं से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अब हर कार्यकर्ता 50-50 सदस्य बनाएं। सदस्यता अभियान मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में पार्टी के 11 करोड़ से अधिक सदस्य है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से 50-50 सदस्य बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं। पार्टी के जिन नेताओं को जो लक्ष्य दिया गया है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि विधायक डॉ.एमपी आर्य को विधान सभा चुनाव में जितने वोट मिले हैं। कार्यकर्ता उतने ही लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। इसमें विधायक डा.एमपी आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.एके गंगवार,भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डा.मीनाक्षी गंगवार, भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति रवि गंगवार, दमखोदा ब्लाक प्रमुख पति दुष्यंत गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर, प्रशांत पटेल आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *