बरेली। सहकार भारती बरेली मंडल की बैठक का आयोजन मुख्यालय अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली के सभागार में आयोजित हुआ। बैठक का शुभारम्भ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार, अरविंद दुवे प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर सिंह प्रदेश संगठन प्रमुख, रवितेज प्रताप सिंह सह प्रमुख विधि प्रकोष्ठ ने भारत माता एवं स्व लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सहकार गीत महानगर उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। प्रदेश से आये हुए अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष धारा सिंह एडवोकेट ने किया। श्रुति गंगवार का महिला प्रमुख डिम्पल एवं प्रीति चौहान ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अरविंद दुबे प्रदेश, डीएस वर्मा, अभिनव कश्यप व रवितेज का सम्मान चौधरी छत्रपाल सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुवे ने कहा कि सहकार भारती से जुड़कर सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया। प्रत्येक सदस्य कम से कम 50 सदस्य बनाएं। जनपद मे कुल कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। संगठन की बैठक नियमित करने, बैठक का एजेंडा बनाकर बैठक मे चर्चा की जाए। प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने भी सहकारी समितियों के जीर्ण शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने व बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी छत्रपाल सिंह जिलाध्यक्ष ने की। संचालन राकेश गंगवार ने किया। हरिराम गौतम, डॉ डीएस चौधरी, सर्वेश द्विवेदी, बृजेश तिवारी, डॉ रविंद्र कुमार, हरवीर सिंह, संजीव कुमार सिंह, गुलाब सिंह, दीप्ति सिंह, गजेंद्र पटेल सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव