हर्ष फायरिंग मे युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बरसेर, बरेली। शिवपुरी बारात घर के सामने हर्ष फायरिंग के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को शिवपुरी के अबरार की बेटी की बारात सुभाषनगर थाने के सिठौरा से आई थी। जिसमें गांव के अरविंद यादव, तस्लीम, यासीन और राशिद एक ही कार से आए थे। पिता निसार का आरोप था कि उसके बेटे रिजवान की इन चारों लोगों से बारात मे कहासुनी हुई थी तभी अरविंद ने तमंचा निकाल कर रिजवान के माथे मे गोली मार दी। जिससे रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने चारों युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने हत्यारोपियों की तलाश मे थाना पुलिस व एसओजी को लगाया था। मंगलवार को थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने आरोपी अरविंद बगिया चौराहे पर कही जाने की फिराक मे खड़ा है। इस पर घेराबंदी करके उसे दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस का खोखा बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बारात में हर्ष फायरिंग कर रहा था, इसी दौरान रिजवान को गोली लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *