बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। हरियाली तीज महोत्सव जिले के स्कूलों मे उल्लास पूर्वक मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने तरह तरह की मेहंदी रचाई। आकर्षक – मेहंदी लगाने पर बच्चों को पुरस्कार भी दियेगये। इस दौरान तीज क्वीन का भी आयोजन हुआ। मीरगंज के स्वामीदयानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक डा. सत्यवीर गंगवार एवं निदेशक पंकज गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। अंजू के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार व शिक्षक मौजूद रहे। केएसजी इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय चुरई, ब्रहमा देवी बालिका इंटर कालेज एवं रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शमनूर प्रथम, मिस्कत द्वितीय एवं सोफिया तृतीय रही। निर्णायक डा. रागिनी एवं डा. फूल शवा रही। प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में डीएलएड विभाग ने मेंहदी एवं नेल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की। मेंहदी में जीनत प्रथम, शाजिया द्वितीय, नाज तृतीय, नेज आर्ट में दीपिका प्रथम, यशरानी व दीक्षा द्वितीय एवं निर्मला तृतीय रही। प्राचार्य प्रोफेसर एसके सिंह ने पुरस्कार बांटे। डा. रेखा बंसल व विजय लक्ष्मी मौजूद रहीं। दिव्यकृपाल इंटर कालेज मीरगंज व कंपोजिट विद्यालय धनेटा में भी मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल मे शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर छात्राओं ने मेहंदी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूल में अध्यापिकाओं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में मेहंदी लगा अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। इसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य प्रियंका सक्सेना ने उपहार देकर सम्मानित किया।।
बरेली से कपिल यादव