हम व्यापारियों के साथ है, नहीं होने देंगे उत्पीड़न

बरेली। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम महानगर की ओर से रविवार शाम एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। तीनों अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि वे व्यापारियों के साथ है। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। संगठन के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुआ। पदाधिकारियों ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्षों को पगड़ी, पटका पहनाकर और रामलाला का चित्र भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ने सभी कार्यकर्ता और व्यापारियों को एक दूसरे के व्यापार को कैसे बढ़ाएं, इसकी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महामंत्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, अन्यथा छोटे व्यापारियों का व्यापार धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा। रोहित जिंदल, संदीप अग्रवाल ‘मिंटू, दीपक द्विवेदी, प्रभजोत सिंह, विष्णु शुक्ला, अनिल राजपूत, अतुल गंगवार, सतेंद्र पटेल, प्रमोद रघुवंशी, सतीश गुप्ता, सोनू मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया। वही कार्यक्रम मे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मोहन गुप्ता, रोटेरियन रोहित जिंदल, व्यापारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंद किशोर श्रीवास्तव, किसान नेता एमएल मिश्रा को बरेली गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी ने व्यापारियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर हर कार्य में सहयोग करने की बात कही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *