हमीरपुर – सुमेरपुर पुलिस द्वारा रीना पुत्री रमेश निवासी चंद्र पुरवा का चरित्र प्रमाण पत्र संख्या306482200841 दिनांक 18 फरवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बनाया गया था लेकिन रीना पत्नी रमेश के विरुद्ध मौदहा कोतवाली में अपराध संख्या583/17 धारा 302 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत था विवेचना दौरान आरोप पत्र धारा 306 506 ने गिरफ्तार कर रीना को जेल भेजा गया था रीना अभियुक्त के रूप में कई महीने तक जेल में बंद रही इसके बाद आज भी मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है और सुमेरपुर पुलिस एवं पुलिस कार्यालय की बड़ी लापरवाही के चलते स्वच्छ छवि दर्शा कर चरित्र प्रमाण पत्र बना दिया गया पुलिस की लापरवाही के चलते रीना ने चरित्र प्रमाण पत्र के जरिए हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में ठेकेदारी के तौर पर नौकरी प्राप्त कर ली और कई मा ह तक इस चरित्र प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी करती रही पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते अगरन्यायालय द्वारा इस महिला के खिलाफ सजा बोल दी जाती तो पुलिस खोज करती ही रहती और यह महिला किसी भी कंपनी में काम कर अपना जीवन यापन करती होती या कुछ समय बाद पासपोर्ट बनवा कर विदेश चली जाती देखते हैं पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल द्वारा इस प्रकरण में क्या कार्रवाई की जा रही है हमीरपुर जनपद में पुलिस की एज बड़ी लापरवाही की चर्चा जगह जगह हो रही हैं आखिर इतनी बड़ी घटना में है किस राजनेता एवं प्रशासन के अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच करा कर ऐसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
हमीरपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही: अपराधिक इतिहास होने के बावजूद बनाया गया चरित्र प्रमाण पत्र
