बरेली। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के प्रमुख मंदिरों में दिनभर भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिरों में जय हनुमान, जयश्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे भी हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सिविल लाइंस स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, करगैना के बालाजी मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, अलखनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, रामायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, हरि मंदिर, जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्धि मांगी। मंदिरों में हनुमान और सीता राम दरबार फूलों से सजाया गया। पूजन के बाद सामूहिक यज्ञ और भंडारे हुए। मंदिरों में हनुमान दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। राम न मिलेंगे हनुमान के बिना, हे दुख भंजन मारुति नंदन, हनुमान तुम्हारा क्या कहना… आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अधिकांश मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ कराया गया। लोगों ने घरों में भी रामायण पाठ व सुंदर कांड का पाठ कराया। वही बड़ा बाग हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। बाबा व श्रीराम का फूल बंगला सफेद व गुलाबी गुलाबों से सजाया गया। हनुमानजी की प्रतिमा को लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। मंदिर में सुबह भव्य आरती के बाद छप्पन भोग लगाया गया। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भंडारे में 10 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सांसद छत्रपाल गंगवार भी पहुंचे। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शरद सक्सेना, सुबोध गुप्ता, राहुल जायसवाल, अनुराग खंडेलवाल, राकेश वाष्र्णेय, प्रियंका अग्रवाल, रचना अग्रवाल, राशि खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। वही बदायूं रोड स्थित बालाजी महाराज दरबार में शनिवार को हनुमान जयंती और सीताराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के छह वर्ष पूरे होने पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर में हनुमान लला के दर्शन को सुबह से दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। महंत अमरचंद्र गोस्वामी ने बालाजी महाराज को 11 हजार लड्डुओं का भोग लागाया। इससे पहले काल हनुमत यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी और हनुमान लला का जाप किया। कथा वाचक हर्षित उपाध्याय के भजनों पर भक्त झूम उठे। महंत इंद्र प्रकाश गोस्वामी, पंकज पाठक, सौरव, गौरव गोस्वामी, राम प्रकाश उपाध्याय, हृदयेश शमां, सिद्धांत श्रओतिया, सत्यम तिवारी, दिनेश्वर दास आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव