बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव खानपुर उर्फ गंगापुर में 4 मई 2020 को तेज बहादुर की हत्या के मामले में सपा के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर उन्हें सांत्वना दी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके हक व सम्मान की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि थाना नवाबगंज पुलिस ने हत्या आरोपियों पर कार्यवाही की बजाय उल्टा ही पीड़ित परिवार की महिलाओं समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि वे उनके हक व कानूनी लड़ाई में साथ हैं और अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव सत्येन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू, विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, छेदालाल दिवाकर, गिरिराज, किशोरपाल, विनोद मौर्य व शांतनु सिरोही, जितेंद्र गंगवार, जितेन्द्र पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव