बरेली। शासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार मे बुधवार को मिशन शक्ति के तहत हक की बात कार्यक्रम के आयोजन मे महिलाओं को शासन की मंशा से अवगत कराया गया। डीएम नितीश कुमार ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरणा दी जा रही है। महिलाओं को मिशन शक्ति केबारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा देने एवं आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी वनाने हेतु हक की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के संबध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र सुझावों, सहायताओं आदि पर चर्चा की गई।मिशन शक्ति अभियान मे बुधवार की सुबह जिलाधिकारी के साथ हक की बात अभियान की महिलाएं सराहना कर रही हैं, उनका कहना है कि अगर सीधे उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचने लगे तो काफी हद तक उनका उत्पीड़न बंद हो जाए। डीपीओ नीता अहिरवार ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं खुद को अकेला न समझे। शासन प्रशासन की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा की अनिवार्ययता को महत्व दिया जा रहा है। इस मौके पर डीएम नितीश कुमार, डीपीओ नीति अहिरवार, महिला थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव