बरेली। दूल्हे की बारात से पहले छोटे भाई की सड़क हादसे मे मौत हो गई। वही परिजनों ने एक युवक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। युवक की मौत से परिवार मे कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी तोताराम ने बताया कि उसके मझले बेटे बिजेंद्र की शादी की तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार को बारात जानी थी। सभी तैयारियों मे जुटे थे। इस बीच उसके छोटे बेटे (30) देवेंद्र को गांव का एक युवक बुलाकर ले गया। परिजनों को रात 10 बजे जानकारी मिली कि वह वापस लौट रहा है। तभी समसपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीरगंज थाने के समसपुर निवासी तोताराम को जानकारी दी। परिवार मे मौत की खबर से कोहराम मच गया। खुशियां मातम मे बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद शव जहां मिला था। वहां से बाइक दो किलोमीटर पीछे पड़ी थी। आखिर समझ नही आ रहा है। हादसा किसी वाहन से हुआ है तो बाइक दो किलोमीटर पीछे रह गई।।
बरेली से कपिल यादव