स्वास्थ्य मेले मे फार्मासिस्ट दे रहे थे मरीजों को इलाज, गैरहाजिर स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण

बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में कई टीमों ने एक साथ निरीक्षण किया। सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। दो केंद्रों पर सफाई व्यवस्था सही नही मिलने पर चेतावनी जारी की है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निरीक्षण किया। सिविल लाइंस स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट मरीजों को इलाज दे रहे थे। वही एक केंद्र की सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए। अन्य स्टाफ उपस्थित मिला और 16 रोगियों का पंजीकरण हुआ था। उसके बाद सीएमओ सीबीगंज के केंद्र गए जहां डॉ. मधु गुप्ता सहित कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन चल रहा था। डॉ. मधु ने 50 रोगियों को देखा। ई‑कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, आभा आईडी और एनसीडी स्क्रीनिंग की स्थिति भी संतोषजनक रही। नदोसी के स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई असंतोषजनक होने पर सपोर्ट स्टाफ को चेतावनी दी गई। सीएमओ ने स्वालेनगर के केंद्र पर निरीक्षण किया। यहां डॉ. कफिल ने 47 रोगियों को देखा। यहां भी गंदगी पाए जाने पर सपोर्ट स्टाफ को व्यवस्था सुधारने और प्रसव शुरू कराने के लिए स्टाफ नर्स को निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने केंद्रों पर ई‑कवच पोर्टल पर गर्भवती माताओं के पंजीकरण, आभा आईडी और एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। वही डिप्टी सीएमओ डॉ लईक अहमद अंसारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परधौली भोजीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था सही पाई गई। 30 से अधिक मरीज देखे जा चुके थे। केंद्र पर एक स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। उसे मौके पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। डॉ लईक अहमद ने लोगों को फाइलेरिया अभियान के बारे मे जानकारी दी। ठंड से बुखार और सांस के मरीज बढ़े मौसम में हो रहे बदलाव और ठंड के बढ़ते असर से बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। खासकर बच्चों पर जुकाम, खांसी हमलावर हो गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की स्क्रीनिंग हुई। बुखार, सर्दी, पेटदर्द के साथ ही जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में बुखार, खांसी, जुकाम पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। मेले में लोगों को फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे अभियान के बारे में जानकारी दी गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *