स्वास्थ्य पखवाड़ा व सम्मान यात्रा के साथ मना मोदी का जन्मदिन

बरेली देहात। जनपद की तहसीलों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य पखवाड़ा और महतारी सम्मान यात्रा के साथ मनाया गया। मझगवां मे मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए गांव की महिलाओं को सम्मानित किया गया। ब्लाक में महतारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ करते हुए गांव गांव में माताओं के सम्मान का कार्यक्रम तय किया गया है। मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुए विशेष कार्यक्रम पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य पखवाड़ा एवं महतारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विहार में माता सीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति जो अपमानजनक बातें कहीं, उससे देश की हर मां का अपमान हुआ है। माताओं के सम्मान हेतु सरकार ने महतारी बंधन यात्रा शुरू की है। इसके तहत गांव-गांव जाकर माताओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम मे मौजूद महिलाओं पर मंत्री व ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू किया गया स्वास्थ्य पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे कार्यक्रम मे कुमोद मिश्रा, राजकुमारी, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार चमाँ, रोहिताश मौर्य, संतोष वमां, शिवकुमार शर्मा, यशपाल सिंह, नंदराम लोधी, मुश्ताक अहमद अंसारी, कौशलेंद्र शर्मा समेत बढ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही आंवला मे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन पर नमो रन का आयोजन किया। जिसमे स्वयं क्षेत्र के वृद्ध लोगों के साथ करीव 5 सौ मीटर तक दौड लगाई। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मंत्री के कैम्प कार्यालय से दौड की शुरुआत हुई। जिसका शुभारंभ भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और पशुधन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेशन रोड स्थित कान्हा गोशाला तक करीब 500 मीटर लंबी दौड़ में क्षेत्र के 75 से अधिक वयोवृद्ध शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के भारी संख्या मे भाजपाई शामिल रहे। वही भमोरा सीएचसी भमोरा पर पहुंचे बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने महिलाओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा परिवार मे नारी का स्वस्थ होना जरूरी है जिससे परिवार स्वस्थ रहता है। इस दौरान सीएचसी केन्द्र प्रभारी डा. विवेक कुमार, भाजपा नेता वेद यादव के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *