स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत में बालिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : राठौड

सादड़ी-राजस्थान| स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत में बालिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है अतः बालिकाओं में स्वच्छ व स्वस्थ रहने की आदतों को संस्कार के रूप में विकसित करने में विद्यालय अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उक्त उदगार समाजसेवी भामाशाह श्रीमती संगीता राठौड़ ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में अखिल भारतीय सादड़ी नारी संगठन के तत्वावधान में आयोजित रक्त समूह जांच व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में व्यक्त किए।
राठौड़ ने सेवा कार्यों में अखिल भारतीय सादड़ी नारी संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में समाजसेवी बादाम सोलंकी , शोभा राठौड़ , चंपावती सोलंकी किरण सोलंकी व सुनिता मेहता ने भी सेवा कार्यों में अखिल भारतीय सादड़ी नारी संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला व बालिकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारम्भ हुए समारोह में सर्व प्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन स्नेह लता गोस्वामी ने किया। डॉ, मीता पुनमिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रक्त समूह जांच की। इस अवसर पर मधु गोस्वामी मनीषा ओझा कविता कंवर सुशीला सोनी सरस्वती पालीवाल ने भी सहयोग किया। अखिल भारतीय सादड़ी नारी संगठन के पदाधिकारियों ने बालिकाओं व उनकी माताओ से संवाद कर उनकी समस्या जानी वाली समाधान का विश्वास दिलाया। वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मोहनलाल महावीर प्रसाद नरेन्द्र बोहरा हरीश अशोक भरत व्यास पुरोषतम ने व्यवस्था में सहयोग किया।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *