स्मैक तस्करों की तलाश मे हरियाणा पुलिस का फरीदपुर मे छापा

फरीदपुर, बरेली। स्मैक के साथ पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने मोहनपुर और बेहरा गांव मे छापामारी की। तस्कर मौके से फरार हो गए। यमुनानगर पुलिस ने फरीदपुर पुलिस को तस्करों की गिरफ्तारी मे मदद मांगी है। फरीदपुर के मोहनपुर और बेहरा गांव के तस्कर दिल्ली और हरियाणा में अपने कॅरियर भेजकर स्मैक की तस्करी कर रहे थे। फरीदपुर पुलिस उनको चिह्नित करने में जुटी थी। इसी दौरान हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरीदपुर के आनंद विहार कॉलोनी के रजनीश एवं सहारनपुर के थाना बेहटा के दवकोरा के सुफियान को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों तरकरों ने फरीदपुर के मोहनपुर और बेहरा के तस्करों से स्मैक लाने का खुलासा किया। शनिवार को यमुनानगर सदर के उपनिरीक्षक अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार सात पुलिस कर्मियों के साथ फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने फरीदपुर पुलिस के साथ मोहनपुर और बेहरा गांव मे छापामारी की। सूचना लीक होने की वजह से तस्कर पहले से ही फरार हो गए। हरियाणा पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी मे फरीदपुर पुलिस की मदद मांगी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मोहनपुर और बेहरा गांव के तस्करों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी क्राइम हिस्ट्री जुटाई जा रही है। मोहनपुर गांव के दो तस्कर तिहाड़ जेल में भी बंद रह चुके है। वह इन दिनों तस्करी कर रहे हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *