स्पेल बी प्रतियोगिता में मारी अर्शी ने बाजी,अब जिला स्तर पर लेंगी भाग:विद्यालय पहुंचने पर स्वागत

बरेली- पिछले सप्ताह जनपद के सभी विद्यालयों में तथा ब्लॉक स्तर पर स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय स्तर पर चुने जाने के पश्चात ब्लॉक स्तर पर बच्चों ने प्रतिभाग़ किया। ब्लॉक स्तर पर चुने जाने के पश्चात अब डाइट स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर की कक्षा 8 की छात्रा अर्शी ने ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता जीती वह कंपोजिट वर्ग से जूनियर की एकमात्र बालिका थी विद्यालय आने पर कक्षा अध्यापक तथा प्रधानाध्यापक ने उसका पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाती हैं इस कारण बच्चे इन प्रतियोगिताओं में अच्छा कर रहे हैं कक्षा अध्यापक दीपा गुप्ता सहित रेनू गंगवार नीलम सक्सेना मीनू रस्तोगी रुचि दिवाकर कृष्णा स्वाति तथा गीता यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *