स्थापना दिवस पर बच्चो ने प्रस्तुत किए भक्ति गीत, उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

बरेली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश मे बरेली शहर का क्या-क्या योगदान रहा। स्मार्ट सिटी ऑटोडोरियम मे समाजसेवा, जनसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएम रविन्द्र कुमार, महापौर डा.उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डीसी वर्मा, एमपी आर्या, पूर्व विधायक बहोरनलाल मौर्य, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ जग प्रवेश ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर आम जनता को जानकारी मुहैया कराई गई। वही स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रामभरोसे गर्ल्स इंटर कालेज, कांति कपूर की छात्राओं ने भक्ति गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश सरकार ने जो उपलब्धि हासिल की है वह आज तक इतिहास में किसी सरकार ने नही की। डॉ डीसी वर्मा ने स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। डॉ एमपी आर्य ने भी सरकार की उपलब्धियां को उपस्थित सम्मानित लोगों के बीच रखा। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर हम सभी सरकार द्वारा दी गई योजनाओं और अन्य लाभ को बरेली की समस्त नागरिक तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। जिले के नागरिकों की रक्षा सुरक्षा का जिम्मा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश नगर, रजिस्टर रेनू सिंह एवं बरेली समाज सेवी व सभी संभरान्त लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *