बरेली। सोमवार की देर रात स्कूटी से नौकरी करने जा रहे हैं इलेक्ट्रीशियन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र के संजयनगर निवासी विकास सिंह (26) टयूलिप ग्रैंड मे इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था। सोमवार की देर रात वह नाइट शिफ्ट मे ड्यूटी करने के लिए स्कूटी से अपने घर से निकला। जैसे ही वह सौ फुटा रोड पर पहुंचा उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती और एक बेटे को छोड़ गया। पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है।।
बरेली से कपिल यादव