बरेली। सौतेली बहन को सहारा देना एक दिव्यांग युवक को भारी पड़ गया। उसकी सौतेली बहन की उसके मकान पर नीयत बिगड़ गई। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि थाना इज्जतनगर के पीरबहोड़ा निवासी अनीश पुत्र सद्दीक खां ने बताया उसका पीरबहोड़ा मे लगभग 100 गज मे मकान है। जिसमें दो दुकान और पीछे टीन शेड है। वह हाथ पैर से दिव्यांग है और कोई भी काम करने मे असमर्थ है। उसकी सौतेली बहन जिसका नाम सुनहरा पत्नी हमीद खां पीरबहोड़ा मे अपने तीन बेटों को लेकर किराये पर रहते थे। इन लोगों ने मकान मालिक का करीब 42 हजार का लाइट का बिल और किराया नही दिया और ये लोग उसके टीन शेड मे आकर रहने लगे। अब इन लोगों की नीयत बिगड़ गई है और यह लोग उसकी जगह पर कब्जा करना चाहते है। इसी के चलते उसे और उसकी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।।
बरेली से कपिल यादव