बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे किशोरी के अपहरण के आरोपी तबरेज के खिलाफ राजद्रोह के आरोप मे भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट आई लव पाकिस्तान लिखा था। इसी मामले मे पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वही जिस लड़की के अपहरण की रिपोर्ट उसके खिलाफ दर्ज कराई। वह लड़की सोमवार को खुद थाने पहुंच गई। उसने खुद को बालिग बताया। थाना इज्जतनगर क्षेत्र निवासी तबरेज नाम का युवक दूसरे समुदाय की लड़की को साथ ले गया था। लड़की घर से काफी सामान लेकर चली गई थी। तबरेज के खिलाफ लड़की के पिता ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को उसकी लोकेशन हरियाणा के मानेसर मे मिली तो टीम वहां पहुंची। वहां तबरेज ने नंबर बंद कर लिया। उसका सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें आई लव पाकिस्तान लिखा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में सांसद छत्रपाल गंगवार से शिकायत की। पुलिस ने अब अपनी ओर से तबरेज के खिलाफ राजद्रोह का नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, नाटकीय घटनाक्रम के तहत वह लड़की खुद थाने आ गई। जिसके अगवा होने की रिपोर्ट कराई गई थी। उसने खुद को बालिग बताया। कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। पुलिस अब कोर्ट मे लड़की के बयान दर्ज कराएगी।।
बरेली से कपिल यादव