*मोटरसाइकिल रैली 5 अक्टूबर को
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों के पेंशनर अधिकार मंच की बैठक आगामी 5 अक्टूबर को प्रवेश पत्र द्वारा दिए गए मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने के संबंध में की गई बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ प्राथमिक शिक्षक संघ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी साथ उपस्थित रहे बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाल कराने एवं कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित करने एवं अन्य मांगों के संबंध में प्रवेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आगामी 5 अक्टूबर को प्रस्तावित मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने हेतु समस्त विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित होकर सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेंगे l
बैठक में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के के अध्यक्ष एवं मंच के संरक्षक रुपेश कुमार श्रीवास्तव जिला महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पेंशनर मंच के जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के राजेश धर दुबे मंच के अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं मंच के प्रधान महासचिव राजेंद्र शर्मा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री एवं मंच के उपाध्यक्ष विश्वेश शुक्ला लेखपाल संघ के मंत्री जगदीश प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश श्रीवास्तव अमीन संघ के जिला अध्यक्ष पृथ्वीनाथ गुप्ता एवं मंत्री दीपचंद पांडे पीडब्ल्यूडी विभाग के अमरनाथ यादव विश्व शुक्ला मंत्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर एवं उपाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी शिक्षकों पेंशनर अधिकार मंच जनपद शाखा गोरखपुर सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।