झांसी। रात्रि का समय था, सभी सो रहे थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा बेटी गायब थी। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह कहना है उस मां का जिसने सदर बाजार थाना क्षेत्र में शिकायत करते हुए अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही की।
सदर बाजार थानान्तर्गत टैगोर लाइन में सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी रहती है। सैन्यकर्मी की पत्नी ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 20 अप्रैल की रात्रि उसकी बेटी घर में थी। सुबह जब देखा तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। काफी इंतजार के बाद भी वह घर में नजर नहीं आई तो खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने पुलिस ने शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।
-उदय नारायण, झांसी